Loading...

आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा व्यक्ति, अस्पताल में तोड़ा दम

SAPNA THAKUR • 5 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन में एक व्यक्ति की आग की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान तारा दत्त निवासी कोट सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला कसौली के कोट गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तारा दत्त चूल्हे की आग की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

हादसे के बाद व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर लाया गया। यहां जब व्यक्ति की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे सोलन रेफर कर दिया। यहां व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया और उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया जहां पर व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

उधर, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि एक व्यक्ति की आग की चपेट में आने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।