Loading...

आग की चपेट में आने से रिहायशी मकान सहित तीन वाहन जलकर खाक

PARUL • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में झंडूता के अंतर्गत बलोह पंचायत में एक मकान सहित तीन वाहन आग की भेंट चढ़ गए। अग्निकांड में पीड़ित अमरनाथ शर्मा को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ शर्मा परिवार सहित दूसरे मकान में सोए हुए थे। इस दौरान जब देर रात वह बाहर आए तो उनके ग्रीन हाउस के पास बने मकान में आग लगी हुई है।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मकान के बाहर रखी बाइक, स्कूटर और ऑल्टो कार पूरी तरह जल चुकी थी।

इसके अलावा नया मकान बनाने के लिए रखी गई लकड़ी, बिजली का सामान टुल्लू पंप पेट्रोली आरा, भार करने की दो मशीन, तीन पावर समर्सिबल पंप, तीन बोरी खाद सहित ग्रीन हाउस की सीट और अन्य सामान जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए हैं। वहीं एसडीएम झंडुता योगराज धीमान ने मौके पर जाकर प्रभावित को 25,000 रुपए फौरी राहत देने की घोषणा की। जिसमें से पांच हजार मौके पर ही दिए गए।