आग की भेंट चढ़ा तीन परिवारों का 15 कमरों का मकान, लाखों का हुआ नुकसान
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में बंजार की ग्राम पंचायत चनौन में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां शरण गांव में तीन परिवारों का 15 कमरों का एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में पीड़ित टेढ़ी सिंह पुत्र लगन चंद, भानु प्रताप और केश्वर नेगी निवासी को लाखों का नुकसान हुआ है।
अग्निकांड करीब 2:00 बजे पेश आया है। हालाँकि ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तभी मकान में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया और पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग को अग्निकांड की सूचना दी गई। लेकिन जब तक विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक सब कुछ जल गया था।
बता दें मकान में चल रहा पशु औषधालय और एक राशन की दुकान भी जल गई है। विभाग द्वारा नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अग्निकांड में पीड़ित को 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तो वहीं प्रभावित परिवार को 20,000 फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।