Loading...

आग की भेंट चढ़ा दोमंजिला मकान, सारा सामान जलकर राख

PARUL • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के बीएसएल पुलिस थाना कालोनी के तहत निहरी के खरठीं गांव में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां एक स्लेटपोश दोमंजिला आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन मकान के अंदर का पूरा सामान जलकर राख हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों को जैसे ही घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था।

देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड के दौरान घर के भीतर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, वरना घटना बड़ी हो सकती थी।