आग की भेंट चढ़ा फर्नीचर उद्योग, लाखों का हुआ नुकसान

HMIRPUR-1.jpg

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के तहत आने वाली बैरी पंचायत के बाड़ू गांव में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां बाड़ू गांव में स्थापित न्यू विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में उद्योग के मालिक को लाखों का नुसकान हुआ है। वहीं उद्योग के साथ लगते छह घरों घरों के बिजली उपकरण जल गए हैं। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने से पहले बिजली की तारों में एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद तारों में आग लग गई। हालांकि सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और सुजानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे उद्योग का सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया।

इंडस्ट्री प्रबंधक सुरेश कुमार पुत्र केहर सिंह ने बताया कि उनकी दुकान के भीतर फोम गद्दे, बेड बॉक्स, अलमारियां, सोफा सेट सहित अन्य सामान भरा हुआ था जोकि जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में उन्हें करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।