लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग की भेंट चढ़ी किराने व सब्जी की दुकान, लाखों की नकदी जलकर राख

PARUL | 2 जनवरी 2024 at 2:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी के सरकाघाट में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां गोपालपुर में किराने और सब्जी की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं दुकान में रखी नकदी जलकर राख हो गई। अग्निकांड में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह दुकान विकास कपूर पुत्र शशि शर्मा की है। शशि यहां पर लंबे समय से दुकान चला रहे हैं। दुकान में अचानक लगने से दुकान के साथ-साथ नया सामान खरीदने के लिए रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी पूरी तरह जल गई है। हालांकि स्थानीय लोगों ने दुकान को बचाने की कोशिश की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फिलहाल दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पीड़ित परिवार ने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]