Loading...

आग की भेंट चढ़ी गौशाला, जिंदा जला बछड़ा

By PARUL Published: 28 Jan 2024, 2:31 PM | Updated: 28 Jan 2024, 2:31 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल गोहर में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां बासा पंचायत के कांडा में एक गौशाला आग की भेंट चढ़ गई। वहीं गौशाला में बंधे गाय व बछड़ा भी आग की चपेट में आ गए। अग्निकांड में पीड़ित घनश्याम पुत्र देवू गांव कांडा (ख्योड) को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, घनश्याम की गौशाला में देर रात अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गौशाला में बंधे गाय और बछड़ा आग की चपेट में आ गए। अग्निकांड की खबर लगते ही पीड़ित परिवार व आस-पास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से गाय को बचाया गया।

वहीं आग की चपेट में आने से गाय जख्मी हो गई, जबकि 9 माह के बछड़े की जिंदा जलकर मौत हो गई। अग्निकांड पीड़ित को करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। बासा पंचायत के उपप्रधान तरुण शर्मा ने आगजनी की घटना की पुष्टि की है।