आग की भेंट चढ़ी दुकान, लाखों का नुक्सान

By SAPNA THAKUR Published: 22 Jan 2023, 4:08 PM | Updated: 22 Jan 2023, 4:08 PM 1 min read

HNN/ चंबा

पुलिस थाना चंबा के दायरे में आने वाले सुल्तानपुर मोहल्ला में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां दुकान जलकर राख हो गई है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया परंतु तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। अभी तक दुकान में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार अमित कुमार की चंबा कॉलेज के पास दुकान है जिसमें अचानक ही आग भड़क उठी। लोगों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर दुकान का मालिक भी मौके पर पहुंचा और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक पीड़ित दुकानदार को 6 लाख का नुक्सान हो चुका था।