Loading...

आग की भेंट चढ़ी दुकान, लाखों का नुक्सान

SAPNA THAKUR • 23 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया परंतु तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। वही आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिडवीं टिक्कर में होशियार सिंह पुत्र सीताराम निवासी गांव कदरियाणा की ऑटोमोबाइल के स्पेयर पार्ट की दुकान में आग लग गई। लोगों ने जब दुकान में आग लगती देखी तो इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका परंतु तब तक पीड़ित को दो लाख का नुक्सान हो चुका था।