Loading...

आग लगने से राख हुए दो मकान, गाय भी जली जिंदा..

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू जिला के आनी खंड की बुछैर पंचायत के निचला तराला गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है जिसमें दो मकान जलकर राख हो गए हैं। अग्निकांड की इस घटना में एक गाय की भी जिंदा जल जाने के कारण मौत हो गई है। वही गांव तक सड़क ना होने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुँच सकी जिस कारण दोनों घर परिवारों की आंखों के सामने ही जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए।

मकानों में आग लगने से निचला तराला गांव निवासी नरोत्तम और पेगी राम के दोनों परिवारों के लोग बेघर हो गए हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम निचला तराला गांव में नरोत्तम के दो मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आठ कमरे जलकर राख हो गए।

वही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पाने का भरसक प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी और आग की लपटों ने पेगी राम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मकान भी आग की भेंट चढ़ गया। इस दो मंजिला मकान में 8 कमरे थे जो कि पूरी तरह से जलकर राख हो गए। वहीं आगजनी की इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुक्सान हुआ है। घरों के अंदर रखा खाने पीने का सामान कपड़े, नकदी और गहने भी जल गए हैं।