Loading...

आग से दहक रहे शरोट के जंगल, वन संपदा को भारी नुक्सान

PRIYANKA THAKUR • 29 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

शिमला जिला के उपतहसील नित्थर के तहत आती ग्राम पंचायत देहरा और वन वृत लूहरी के अंर्तगत शरोट के जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुक्सान हुआ है। शुक्रवार शाम से शरोट के जंगल आग से दहक रहे है। इससे दर्जनों चीड़ के पेड़ों के साथ ही वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग निरंतर बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में आसपास के रिहायशी क्षेत्रों और बगीचों के चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।

आग शरारती तत्वों द्वारा कोयल-बॉयल-रामपुर सड़क से लगाई गई है। हालांकि वन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने का भरसक प्रयास कर रहे है। उधर, रेंज अधिकारी वन विभाग नित्थर किशोरी लाल ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ हिस्सों में तो आग को बुझा दिया गया है।