Loading...

आचार संहिता उल्लंघन मामले में केजरीवाल को जारी समन रद्द

PARUL • 7 Feb 2024 • 1 Min Read

बांबे उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के एक कथित मामले में मैजिस्ट्रेट द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जारी किए गए समन को मंगलवार को रद्द कर दिया।

पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर एक शिकायत पर उन्हें जारी समन को रद्द कर दिया।