लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, यह रहेगा शेड्यूल….

PARUL | 5 मई 2024 at 10:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या जाएंगे। पीएम दो घंटे राम की नगरी अयोधया में बिताएंगे। पीएम मोदी रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज 5 मई रविवार को शाम 5:35 बजे सीतापुर के धौरहरा हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से शाम 6:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से चलकर सात बजे राम जन्मभूमि तक पहुंचेंगे। बता दें कि शाम सात से 7:15 बजे तक वो रामलला के दरबार में रहेंगे।

यहां पर दर्शन-पूजन करने के बाद पीएम मोदी शाम 7:15 बजे से राम जन्मभूमि पथ के पास सुग्रीव किला से रोड शो करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद पीएम मोदी शाम 8:20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]