Loading...

आज और कल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा नंगल डैम पुल

Ankita • 4 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्थित नंगल डैम पुल आज और कल वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद होगा। इसके अलावा पैदल चलने वाले लोग भी इस मार्ग का प्रयोग नहीं कर सकते है।

बता दें जो भी वाहन चालक नंगल से नया नंगल अथवा हिमाचल की ओर एवं हिमाचल से नंगल की तरफ जाना चाहे वह फ्लाईओवर का प्रयोग कर सकते है।

जानकारी के मुताबिक, पुल की खस्ता हालत में सुधार करने के लिए सोमवार और मंगलवार को यह पुल आम जनता के लिए बंद रहेगा और अगर उस दिन बारिश हुई तो काम किसी और दिन शुरू होगा।

इस बारे में और जानकारी देते एसडीओ नंगल डैम शीश कुमार ने कहा कि नंगल डैम की सड़क की काफी खस्ता हालात होने के कारण इस पर प्रीमिक्स डालने का कार्य किया जाना है।