HNN / नाहन
आज पूरे देशभर में विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार असत्य पर सत्य के जीत के प्रतीक के रूप में हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान राम ने लंका नरेश और महान ज्ञानी रावण को युद्ध में परास्त करके वध किया था।
इसके अलावा इसी तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के दैत्य का संहार किया था। इसी कारण से विजयादशमी का त्योहार हर वर्ष रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन करके मनाया जाता है। दशहरे के दिन पंडालों में स्थापित मां दु्र्गा की पूजा का समापन हो जाता है। दशहरे की पूजा दोपहर के समय करने का विधान है। दशहरे पर शमी के पौधे और मां अपराजिता की पूजा की जाती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विजयादशमी तिथि 2022
दशमी तिथि प्रारंभ – 4 अक्टूबर, दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से
दशमी तिथि समापन -5 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे
विजय मुहूर्त :14:07 से 14:54 तक
अवधि : 47 मिनट
अपराह्न मुहूर्त :13:20 से 15:41 तक
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





