Loading...

आज देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर दौड़ी एचआरटीसी बस

Ankita • 8 Jun 2023 • 1 Min Read

30 घंटे का सफर, इतने रुपए है किराया…….

HNN/ कुल्लू

देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा आज वीरवार यानि 8 जून से शुरू हो गई है। बता दें पिछले साल 15 जून को सेवा शुरू हुई थी। 30 घंटे के सफर में यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और16, 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे से होकर गुजरेंगे।

क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह 5:30 बजे केलांग बस अड्डा से बस को लेह के लिए रवाना किया गया। बता दें आज पहले दिन एचआरटीसी की बस केलांग बस अड्डा से लेह के लिए 20 यात्रियों के साथ रवाना हुई।

यात्री दिल्ली से लेह के बीच 1026 किमी किलोमीटर सफर मात्र 1740 रुपए में कर सकेंगे। 234 दिन बाद शुरू हुई लेह-दिल्ली बस से पर्यटकों को भी भी लाभ मिलेगा। इस बार यह बस एक सप्ताह पहले चली है।

लेह-दिल्ली रूट पर 30 घंटे के सफर में तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देते हैं। लेह से चलने पर पहला चालक बस को केलांग पहुंचाता है। दूसरा केलांग से सुंदरनगर, तीसरा सुंदरनगर से दिल्ली तक सफर करवाता है।

इसमें दो परिचालक सेवाएं देते हैं, पहला परिचालक लेह से केलांग तक तो दूसरा केलांग से दिल्ली तक सेवाएं देता है। बहरहाल देश के सबसे ऊंचे व लंबे रास्ते पर रोमांचभरा सफर शुरू हो गया है।