HNN / धर्मशाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए आज धर्मशाला आ रहे है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी तीसरी बार धर्मशाला आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 11.30 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर धर्मशाला शहर सहित आसपास 2300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। बता दे कि मोदी कचहरी में केसीसीबी चौक से स्टेडियम तक राेड शो करेंगे।
इसमें हजारों लोग जुटने का दावा किया गया है। आज प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। वही , पीएम मोदी के दौरे से पहले धर्मशाला में एक बार फिर से बारिश का मौसम बन गया है। धौलाधार से सटे क्षेत्र में काले घने बादल छा गए हैं। बुधवार शाम को भी धर्मशाला सहित जिला कांगड़ा में भारी बारिश हुई है, जबकि आज वीरवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पीएम मोदी आज रात को धर्मशाला के सर्किट हाउस में ही ठहरेंगे। वह कल शुक्रवार को भी मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग लेंगे। चुनावी वर्ष में पीएम मोदी के रोड शाे के बहाने भाजपा धर्मशाला में शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ में लगी है।
रोड शो में आने वालों के लिए यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
गगल की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को शीला रोड पर भेजा जाएगा और शीला रोड पर डी पोलो होटल के पास पार्किंग की व्यवस्था की है। भारी वाहनों को चैतडू से मसरेहड़-तपोवन रोड पर जोरावर स्टेडियम में भेजा जाएगा और जोरावर स्टेडियम में पार्किंग होगी।
पठानकोट-चंबा की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को सुबह करीब 9 बजे तक चंबी-घरोह रोड पर भेजा जाएगा और मैक्लोडगंज बाईपास पर पार्किंग करवाई जाएगी। इस स्थल के फुल होने पर वाहनों को चंबी से गगल की तरफ भेजा जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





