एशिया कप 2023 में लगातार भारत और पाकिस्तान पर बारिश हावी होती दिख रही है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच रविवार (10 सितंबर) को कोलंबो में खेला गया, लेकिन एक बार फिर बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 24.1 ओवर ही खेल सकी थी कि बारिश आ गई जिसके मैच को रोक दिया गया। तेज बारिश के कारण रविवार को मैच पूरा नहीं हो सका। एशिया कप 2023 में फाइनल और इस भारत-पाकिस्तान मैच के लिए एक रिजर्व-डे भी रखा गया है।
ऐसे अब इस मैच को रिजर्व-डे में यानी सोमवार (11 सितंबर) को पूरा कराया जाएगा। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे।अब रिजर्व डे में भी भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। मगर सोमवार को भी कोलंबो का मौसम अच्छा नजर नहीं आ रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रिजर्व डे में भी बारिश आई तो क्या होगा?
बता दें कि रिजर्व डे (11 सितंबर) को इसी प्वाइंट (147/2 (24.1) से भारत की बल्लेबाजी शुरू होगी. मगर मौसम को देखते हुए फैन्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर रिजर्व डे में भी यह मुकाबला बारिश से प्रभावित होता है तो क्या होगा? इसका जवाब यह है कि यदि रिजर्व डे में भी मैच नहीं हो पाता है, तब मैच को रद्द कर दिया जाएगा।
ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा। नियमानुसार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवरों का खेल होना जरूरी है। यानी रिजर्व डे में यदि बारिश आती है तो मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए पाकिस्तान को कम से कम 20 ओवर खिलाने की कोशिश रहेगी। इसके बाद ही डकवर्थ लुईस नियम से नतीजा निकल सकेगा। पाकिस्तान टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाती है, तब मैच रद्द माना जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





