लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, नवनिर्वाचित सदस्य लेंगे शपथ

Ankita | 24 जून 2024 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज 24 जून यानी कि सोमवार से होने वाली है। सोमवार से शुरू होने वाले 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे, जिसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा।

भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। इसके बाद महताब संसद भवन पहुंचकर 11 बजे से सदन का संचालन आरंभ करेंगे। कार्यवाही की शुरुआत दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट मौन रखने से होगी।

प्रोटेम अध्यक्ष महताब सदन के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को बतौर सांसद शपथ दिलाएंगे। इसके बाद, अध्यक्ष पैनल की शपथ होगी, इसमें शामिल वरिष्ठ सांसद 26 जून तक सदन संचालन में प्रोटेम अध्यक्ष की मदद करेंगे। 28 जून और 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

2 जुलाई को लोकसभा और 3 जुलाई को राज्यसभा में प्रधानमंत्री चर्चा का जवाब देंगे। इसके बाद दोनों सदन संक्षिप्त अवधि के लिए स्थगित किए जाएंगे। 22 जुलाई से फिर सत्र आरंभ होगा, जिसमें केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]