Loading...

आठ कमरों के दो मंजिला रिहायशी मकान में लगी आग, करीब 2 लाख का नुकसान

Ankita • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी की सराज घाटी के पटवार वृत क्लीपर में एक आठ कमरों का दो मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश पुत्र चनालू निवासी धवास के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाया।

इस अग्निकांड में मकान को आंशिक नुकसान हुआ है। उधर, हलका पटवारी ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है। घटना की पुष्टि एसडीएम थुनाग ललित कश्यप ने की है।