लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आत्मनिर्भर महिला सशक्त समाज के निर्माण में सहायक- डॉ. रचना गुप्ता

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 11:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वरिष्ठतम सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाकर ही आर्थिक रूप से मज़बूत एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। डॉ. रचना गुप्ता सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दिग्गल में विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा आयोजित मेले को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थीं।

इस मेले में अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खण्ड नालागढ़ की 15 ग्राम पंचायतों तथा विकास खण्ड कुनिहार की विभिन्न ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों व बाल विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि स्वंय सहायता समूह महिलाओं को एकजुट कर आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में स्वंय सहायता समूहों की सफलता पूरे देश के लिए आदर्श है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान इस तरह के जागरूकता शिविर एवं मेलों पर विराम लगाना पड़ा था। अब राज्य सरकार के माध्यम से इन्हें गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वंय सहायता समूह ‘लोकल फॉर वोकल’ की परिकल्पना को साकार करने और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में सफल हो रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को दैनिक दिनचर्या के कामों से हटकर कुछ ऐसा कार्य करना चाहिए जो उनकी आमदनी बढ़ाने का भी माध्यम बने। स्वयं सहायता समूह इसके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]