आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग ने पकड़ी इतने लाख की नकदी
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कल 12 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है और पोलिंग पार्टियां भी अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच चुकी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इसी बीच पुलिस विभाग ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान अब तक 17 लाख 55 हजार रुपए नकदी पकड़ी है।
इतना ही नहीं 30 लाख 47 हजार रुपए मूल्य की 6802 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब तथा बीयर जब्त की है। वही उद्योग विभाग ने खनिज अधिनियम के तहत 81 हजार 400 रुपये, वन विभाग ने 3 लाख 90 हजार रुपये के जुर्माने किए हैं। पुलिस विभाग ने विधानसभा चुनाव के चलते अब तक 93 लाख 61 हजार रुपये मूल्य की चरस, हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।
इसी प्रकार नारकोटिक ब्यूरो 26 लाख 5 हजार रुपये मूल्य की चरस जब्त की है। अब तक 13 करोड़ 99 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का 47 किलोग्राम सोना,चांदी एवं अन्य आभूषण भी जब्त किए गए हैं।