Loading...

NDPS / मुगला में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का व्यक्ति गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

NDPS / चंबा जिले के मुगला में डीएवी स्कूल के पास किराये के कमरे में दबिश देकर पुलिस की एसआईयू टीम ने 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तलाशी के दौरान कमरे से 5300 रुपये नकद, एक सिरिंज और अन्य सामान भी मिला। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चंबा/चंबा

पुलिस के अनुसार, एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगला में डीएवी स्कूल के समीप स्थित एक किराये के कमरे में नशीला पदार्थ रखा गया है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर गगन की अगुवाई में टीम ने कमरे में दबिश दी। तलाशी लेने पर वहां से 7.59 ग्राम चिट्टा मिला। इसके साथ ही पुलिस ने 5300 रुपये नकद, एक सिरिंज और मौके पर मिला अन्य सामान भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षी योगराज सहित एसआईयू के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नशीले पदार्थ से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजन महाजन (36), निवासी मकान नंबर 169, सिंह कॉलोनी, पालम विहार, अमृतसर, पंजाब के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बरामद नशीले पदार्थ से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि चंबा जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Topics: •