Loading...

कांगड़ा के नाले में मिला लापता 80 वर्षीय वृद्धा का कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

कांगड़ा जिले के हरिपुर थाना क्षेत्र के नौशहरा में नाले से 80 वर्षीय लापता वृद्धा का कंकाल बरामद हुआ है। महिला 3 अक्टूबर से लापता थीं और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

कांगड़ा/हरिपुर

मृतक महिला की पहचान नौशहरा निवासी 80 वर्षीय रंजना कुमारी, पत्नी स्वर्गीय वेदांत कुमार, के रूप में हुई है। महिला के बेटे संदीप शर्मा और अजय कुमार सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद अवशेषों के आधार पर अपनी मां की पहचान की। परिजनों के अनुसार, रंजना कुमारी 3 अक्टूबर को अचानक लापता हो गई थीं, जिसके बाद उनकी लगातार खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

पुलिस को रविवार को नाले में मानव कंकाल पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद हरिपुर थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए कंकाल को कब्जे में लिया तथा जांच के लिए फोरेंसिक टीम की सहायता ली। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Topics: •