Loading...

आदेश / ठियोग बस स्टैंड से होकर ही चलेगी सभी निजी और एचआरटीसी बसें, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Sep 2025 • 1 Min Read

ठियोग के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब सभी बसें ठियोग बस स्टैंड से होकर ही गुजरेंगी जिससे लोगों को बेहतर प्रतीक्षालय और सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी।

शिमला

डीसी ने जारी की अधिसूचना
जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 117 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सभी बसें और निजी बसें अब ठियोग बस स्टैंड से होकर ही संचालित होंगी।

यात्रियों को मिलेगा लाभ
इस फैसले से यात्रियों को न केवल सुविधाजनक प्रतीक्षालय मिलेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुचारू होगी और चढ़ने-उतरने के दौरान सुरक्षा में सुधार होगा। प्रशासन ने इसे सार्वजनिक हित में उठाया गया कदम बताया है।