आनी के इन क्षेत्रों में कल बंद रहेगी बिजली…
हमीरपुर में 10 नवंबर को बिजली बाधित रहेगी, ये क्षेत्र रहें प्रभावित
HNN/कुल्लू
आनी में 66 केवी नगान सबस्टेशन के तहत आने वाले नगान. आनी, नगान- शवाड फीडर के सपर फीडर के उचित रखरखाव व मरम्मत के चलते कल यानी 23 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ एमआर कश्यप ने दी।
उन्होंने बताया कि 23 जून को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत कट रहेगा। इसके तहत आने वाले नगान, हरिपुर, ओलवा, दशोग, थनोग, तलुना, अर्था, कुंगश, कराणा, खनाग, खुन्न, कोहिला, कराड, बिशला धार, शवाड, मुहान, टकरासी, चवाई, लढागी सहित कई अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ एमआर कश्यप ने इस अवधि के दौरान जनता से सहयोग की अपील की है।