आनी में इस दिन लगेगा अंगदान प्रेरणा शिविर….
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के उपमंडल मुख्यालय आनी में सचेत संस्था की विशेष बैठक संस्था के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रक्तदान एवं अंगदान प्रेरणा शिविर 3 मई को आनी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
सचेत संस्था के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सचेत संस्था 12 सितंबर को अपने स्थापना दिवस पर हर वर्ष रक्तदान एवं अंगदान प्रेरणा शिविर आयोजित करती आई है, लेकिन इस वर्ष किन्हीं कारणों के चलते सितंबर माह में रक्तदान शिविर आयोजित नहीं हो पाया था।
जिसे अब 3 मई को आनी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिमला के आईजीएमसी स्थित ब्लड बैंक की टीम अपनी सेवाएं देंगी। साथ ही शिविर के दौरान मरणोपरांत अंगदान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।