आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
HNN/नाहन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला उपायुक्त के आदेश अनुसार आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला सिरमौर के लगभग 14 विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया इस कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षित निर्माण पद्धतियों की जानकारी देना रहा।
कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन संस्थान के प्रवक्ता एवं कार्यशाला समन्वयक आपदा प्रबंधन ओमकार शर्मा, रजत चौहान (जेई) एचपी पीडब्ल्यूडी और तपेंद्र सैनी (जेई) रहे। कार्यशाला का समापन कार्यवाहक प्रधानाचार्य अश्विनी ठाकुर ने सभी को प्रमाण पत्र देकर किया और प्रशिक्षण की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी |