Loading...

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का विधायक नीरज नैय्यर ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर जारी राहत कार्य

Shailesh Saini 13 Sep 2025 Edited 16 Mar Quick read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ चंबा

विधायक नीरज नैय्यर ने शनिवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों, जिनमें मंगला, टापूंन, कुपाहडा, खज्जियार, रठियार, बकतपुर, बसौधन और कोलका शामिल हैं, का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।विधायक नैय्यर ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है और राहत तथा पुनर्वास के काम युद्धस्तर पर जारी हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री का वितरण, सड़कों की बहाली, पेयजल और बिजली जैसी जरूरी सेवाओं की मरम्मत और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने में कोई देरी न की जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार हर समस्या को गंभीरता से ले रही है और चंबा विधानसभा क्षेत्र में भी राहत कार्यों को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

नैय्यर ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और भविष्य की सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं, ताकि ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान मिल सके।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।