Loading...

आपदा राहत कोष / मुख्यमंत्री सुक्खू की जनता से आपदा राहत कोष में सहयोग की अपील, दान के लिए बैंक विवरण भी जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 13 Jul 2025 Edited 13 Jul 1 min read

आपदा राहत कोष : प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्यवासियों व देशभर के नागरिकों से आपदा राहत कोष में सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय एकजुटता दिखाने और पीड़ितों का सहारा बनने का है।

शिमला

भारी आपदा से तबाह हिमाचल, सरकार को चाहिए जन सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से देशभर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसमें मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से राहत कार्य चला रही है, लेकिन इस आपदा से निपटने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

दान के लिए जारी हुए बैंक खाते, ऑनलाइन माध्यमों से भी भेज सकते हैं राशि
मुख्यमंत्री सुक्खू ने लोगों से आग्रह किया है कि वे यथासंभव आपदा राहत कोष में आर्थिक सहयोग करें। इसके लिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक में बैंक खाते जारी किए हैं। लोग Google Pay, PhonePe, RTGS, NEFT या इंटरनेट बैंकिंग से भी दान भेज सकते हैं।

तीनों बैंक खातों की जानकारी इस प्रकार है:

  • एचडीएफसी बैंक : खाता संख्या – 5010006377403 (IFSC Code: HDFC0004116)
  • एसबीआई : खाता संख्या – 42088576875 (IFSC Code: SBIN0050204)
  • एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक : खाता संख्या – 2004000000001016 (IFSC Code: HPSC0000046)

मुख्यमंत्री ने कहा – मानवता के लिए आगे आएं, पीड़ितों का सहारा बनें
मुख्यमंत्री सुक्खू ने भावुक अपील में कहा कि कई परिवारों की पूरी जमा-पूंजी और घर तबाह हो गए हैं। यह समय मानवता दिखाने का है, हम सबको मिलकर उनके पुनर्निर्माण में साथ देना चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें। दान पर 100 प्रतिशत आयकर छूट भी मिलेगी।

Related Topics: