Loading...

आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेनेे इस दिन हिमाचल आएंगी प्रियंका गांधी……

Ankita • 8 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। इसलिए नुक्सान का जायजा लेने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश आएंगी। बता दें प्रियंका गांधी 10 और 11 सितंबर को हिमाचल आ रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ प्रियंका गांधी सोलन, शिमला, कुल्लू और मंडी का दौरा करेंगी। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी।

राज्य सरकार की ओर से व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का प्रियंका गांधी जायजा भी लेंगी। बता दें 21 अगस्त को प्रियंका के सोलन पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया था। परंतु बारिश का रेड अलर्ट होने की वजह से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।