लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी का एक्शन

PARUL | 4 अक्तूबर 2023 at 8:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी। ईडी शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संजय सिंह का भी नाम है। दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया है।

ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने शराब नीति घोटाले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी। ईडी शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थीइसमें संजय सिंह का भी नाम है। ईडी के एक्शन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदीजी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।

वहीं आम आदमी पार्टी कल भाजपा दफ़्तर पर 11 बजे प्रदर्शन करेगी।जानकारी के मुताबिक संजय सिंह से ईडी ने करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। फिलहाल संजय सिंह अपने घर पर ही मौजूद हैं। पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी बढ़ा दी है। अब ईडी के अधिकारी संजय सिंह को लेकर जाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी संजय सिंह के घर के बाहर एकत्र होना शुरू हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शाम करीब साढ़े 6 बजे संजय सिंह घर से बाहर निकले और उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठाकर ईडी के हेडक्वार्टर में ले जाया गया। जब संजय सिंह को ईडी की टीम अपने साथ लेकर जा रही थी, तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई।

वहींं ईडी हेडक्वार्टर पर नोटिस चस्पा किया गया है कि अगर कोई कार्यकर्ता यहां प्रदर्शन करता है तो उसे हिरासत में लिया जाएगा। ईडी के दफ्तर पर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान अलर्ट हो गए हैं। साथ ही यहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। करीब 6.43 बजे ईडी की टीम संजय सिंह को ईडी के दफ्तर लेकर पहुंची।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]