Loading...

आबकारी विभाग ने हिमाचल के इस जिला में शराब के 57 ठेके किए सील….

Ankita • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिमला में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। विभाग ने लाइसेंस फीस जमा न करवाने की वजह से 2 दिन की कार्यवाही में 57 शराब के ठेकों को सील किया गया है।

बता दें शराब के ठेकेदारों को अब दोबारा से लाइसेंस लेना पड़ेगा। जब तक वे लाइसेंस नहीं लेंगे, शराब के ठेके नहीं खुलेंगे। जानकारी के मुताबिक, लाइसेंस फीस की अदायगी न करने वाले ठेकेदारों के शराब के ठेकों को बंद कर दिया गया है।

बता दें आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिमला व न्यू शिमला के 38 और चौपाल के 19 शराब के ठेकों को बंद कर दिया है। आबकारी एवं कराधान विभाग के साऊथ जोन के एडीशनल कमिश्नर पंकज शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।