Loading...

आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के भरे जाएंगे इतने पद, इस दिन तक करवाए पंजीकरण…..

Ankita • 18 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पांच पदों के लिए बैचवाइज भर्ती होगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिले की उक्त श्रेणी के लिए पात्र आयुर्वेद फार्मासिस्ट ने यदि अपना नाम जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है, वे 25 फरवरी से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की संबंधित वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in में दर्ज करवा लें।

उन्होंने बताया कि इन पदों में एक पद अनारक्षित भूतपूर्व सैनिक, दो पद अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक, एक पद अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक जबकि एक अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए है।

अक्षय शर्मा ने बताया कि इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975226063 पर भी संपर्क कर सकते हैं।