HNN/ऊना/वीरेन्द्र ब्न्याल
उप- तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में आयुष विभाग खुरवाई के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा की देखरेख में किया गया। इस शिविर में लगभग 268 बच्चों व अध्यापकों ने भाग लिया।
इस शिविर का आयोजन जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योति एवं आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर खुरवाई के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय पठानिया के दिशा निर्देश से किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डॉ संजीव पठानिया ने कहा कि योग जीवन शैली में परिवर्तन कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। प्रत्येक आयुष हेल्थ बैलनेस सेंटर में योग सहायक द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जाता है। जिसमें रोगानुसार योगासन की जानकारी प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित आयुष विभाग खुरवाई के योग शिक्षक विजय कुमार शर्मा ने कहा कि नियमित योग के जरिए असाध्य रोगों को भी जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन शैली खराब होने की वजह से मनुष्य रोगों से मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को अपने जीवन में योग व प्राणायाम दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा , सुरेश कुमार, अश्विनी कुमार ,श्यामलाल ,अशोक कुमार , विजय कुमार , दिनेश कुमार, कुसुम लता , अंजना देवी, प्रिया शर्मा, निशा देवी, सीमा देवी, सुमन देवी आदि उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




