आरएसएस मंडल प्रमुख योगराज शर्मा ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षत वितरण किया शुरू
HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही आयोजकों ने पूजित “अक्षत “चावल, हल्दी, घी का मिश्रण का वितरण कार्यक्रम जोरों से चल रहा है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। उन्होंने देशभर में लोगों से इस अवसर को दीपावली उत्सव के रूप में मनाने का अनुरोध किया है। अक्षत राम मंदिर का चित्र और मंदिर के ढांचे का व्यौरा देने वाले पर्चे लोगों में बांटे गए।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले लोगों से अपील की थी कि वह 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन को आपने घर पर रहकर दीपावली के रूप में मनाने के लिये दीप जलाएं। आरएसएस संघ के मंडल प्रमुख योगराज जोगी, पंडित रमेश शास्त्री अंबेहडा और आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने लोगों को “अक्षत ‘देते समय अनुरोध किया कि वह अपने गांव के मंदिरों में एकत्रित होकर इसे एक उत्सव की तरह मनाएं, जैसा कि अयोध्या में हो रहा है।
अक्षत वितरण समारोह विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, भाजपा पार्टी से जुड़े लोगों और तमाम राम भक्तों व उनके सहयोगियों द्वारा किया जाएगा। अयोध्या से आए अक्षत वितरण कार्य युद्ध स्तर पर गांव जोल, कठोह, त्यार, अम्बेहडा, भलौण, खरयालता में निरंतर जारी है।
राष्ट्रीय स्वयं संघ चौकीमन्यार खंड के संयोजक जगदीश चंद धीमान व मंडल प्रमुख योगराज जोगी ने कहा कि अब इसे मंदिर परिसर स्थित गांवों के विभिन्न इलाकों में ले जाया जाएगा। अयोध्या से पूजित अक्षत वितरण का गांव अटया के श्री सुंदर नारायण गुरुकुलम में किया गया। इस मौके पर रिटायर्ड कर्नल तरसेम राणा, विनोद काकू, राधेश्याम, अशोक कुमार, जनक राज शर्मा व अन्य राम भक्त मौजूद रहे।