Loading...

आरबीआई का नया बयान, 2000 के नोट बदलते वक्त बैंक भरेगा ये फॉर्म….

Ankita • 22 May 2023 • 1 Min Read

बीते शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के सभी नोट चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। कल यानी 23 मई से 2000 रुपए के नोटों को बदलने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के सभी बैंकों को इसके लिए तैयार रहने को कहा है। लेकिन पिछले दो दिनों से सबसे अधिक कंफ्यूजन इस बात को लेकर बनी हुई थी कि क्या 2000 रुपए के नोटों को बदलने के लिए बैंकों में फॉर्म भरना होगा?

रिजर्व बैंक ने अब इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया है। रिजर्व बैंक ने साफ कहा है कि 2000 रुपए के नोटों के डेटा को मेंटेन रखने के लिए बैंक को हर डिपॉजिट और एक्सचेंज पर एक फॉर्म भरना होगा।

बैंकों को तैयार करना होगा रोज का डेटा……

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपए के सभी नोटों का ब्यौरा रखा जाएगा। रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जारी सर्कुलर में कहा कि सभी बैंक 2000 रुपए के नोटों को जमा करने या बदलने के संबंध में दैनिक डेटा तैयार करेंगे और जब भी उनसे मांगा जाएगा वो इसे उपलब्ध कराएंगे।

फॉर्म में देनी होगी ये जानकारी…….

रिजर्व बैंक ने फॉर्म का एक फॉर्मेट भी जारी किया है। इसमें बैंक का नाम, तारीख, नोट एक्सचेंज का अमाउंट और कुल अमाउंट भरा जाएगा। ये फॉर्म बैंक के कर्मचारी भरेंगे, और इसमें बैंक के कर्मंचारी का हस्ताक्षर भी होगा। बैंक सभी ग्राहकों का डेटा तैयार करेगा।