लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आरबीआई ने 2,000 रुपए के नोट बदलवाने की बढ़ाई तिथि, अब इस दिन तक करवा सकेंगे जमा…..

Ankita | 30 सितंबर 2023 at 8:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारतीय रिजर्व बैंक महीने के आखिरी दिन ऐसे लोगों को बड़ी राहत दी है, जो अब तक सर्कुलेशन से बाहर किए जा चुके 2,000 रुपए के नोटों नहीं बदलवा सके हैं। केंद्रीय बैंक ने इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दिया है। पहले नोट बदलवाने के लिए 30 सितंबर की लास्ट डेट तय की गई थी, जो आज खत्म हो रही थी।

इससे पहले ही आरबीआई ने सात दिन की और मोहलत दे दी है। आरबीआई के मुताबिक, 2000 रुपए के नोट लीगल टेंडर रहेंगे। अगर किसी व्यक्ति के पास 2000 रुपए के नोट है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।वो आसानी से अपने नजदीकी बैंक या फिर आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर इन्हें बदलवा सकते हैं।

रिजर्व बैंक ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर बताया है कि चलन से बाहर किए गए इन नोटों को अब 7 अक्टूबर 2023 तक बैंकों में जमा कराया जा सकता है और अन्य नोटों के साथ बदला जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]