Loading...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिलेगी विनाशकारी तूफानों की सटीक जानकारी

Ankita • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

विनाशकारी तूफानों की जानकारी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से मिलेगी। इस बात का खुलासा एक नए अध्ययन में किया गया है। बता दें दो साल पहले मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए आधुनिक मशीन लर्निंग तकनीकों का शायद ही कभी इस्तेमाल किया जाता था। अब कई मॉडल हैं जो मिनटों में 10 दिन का वैश्विक पूर्वानुमान तैयार कर सकते हैं।

नवंबर 2023 के तूफान सियारन के विश्लेषण पर आधारित शोध से पता चलता है कि मशीन लर्निंग का उपयोग करने वाले मौसम के पूर्वानुमान तेजी से, सस्ते और कम कम्प्यूटेशनल शक्ति का उपयोग करके पारंपरिक पूर्वानुमानों के समान सटीकता की भविष्यवाणियां कर सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने तुलना के लिए चार एआई मॉडलों का इस्तेमाल किया। गूगल, एनवीडिया और हुआई जैसे तकनीकी दिग्गजों के विकसित एआई मॉडल, तूफान की तीव्रता की भविष्यवाणी करने और 48 घंटे पहले ट्रैक करने में सक्षम थे।