लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दरें निर्धारित, डीसी ने जारी की अधिसूचना

PARUL | 1 दिसंबर 2023 at 12:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम अधिनियम के तहत जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए ज़िला ऊना में आवश्यक वस्तुओं की अधिकतम बिक्री दरें तय की हैं। अधिसूचना के अनुसार अब ज़िला ऊना में बकरी व भेडा मांस की अधिकतम बिक्री 500 रूपये प्रतिकिलो, सूअर मीट 250 रूपये, चिकन ब्रायलर 220, जीवित चिकन 150 तथा ड्रैसड चिकन 210 रूपये प्रतिकिलो के भाव बेचा जा सकेगा।

जबकि मछली का मूल्य मत्स्य विभाग द्वारा तय दर के अनुसार ही रहेगा। इसके अलावा दूध 60 रूपये लीटर, पनीर 320 रूपये किलो तथा दही के लिए 70 रूपये किलोग्राम की नई दर निर्धारित की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वैज फुल डाइट 80 रूपये में
अधिसूचना के अनुसार होटल ढाबा पर मिलने वाले चावल, चपाती, दाल, सब्जी व कड़ी के साथ फुल डाइट की दर 80 रूपये तथा हॉफ 50 रूपये निर्धारित की गई है। चपाती तवा 7 रूपये व तंदूरी 8 रूपये में बिकेगा। स्पैशल सब्जी प्लेट की अधिकतम कीमत 70 रूपये, चावल प्लेट 50, रायता 50 रूपये, मीट प्लेट 5 पीस के साथ 130 रूपये, चिकन प्लेट 5 पीस के साथ 110 रूपये, चना भटूरा 2 भटूरा व चने 55 रूपये, चना प्लेट दो समोसे के साथ 50 रूपये में बेची जा सकेगी।

अधिसूचना में सभी दुकानदारों के लिए कैश मीमो जारी करना अनिवार्य किया गया है, जिसकी एक डुप्लीकेट प्रति निरीक्षण के लिए दुकानदार के पास होनी आवश्यक है। इसके अलावा दुकानदार को हस्ताक्षरित बिक्री वस्तुओं की अपग्रेड रेट लिस्ट दुकान के प्रवेश द्वार के सामने प्रदर्शित करनी होगी। यह अधिसूचना टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल व रेस्तरां के लिए मान्य नहीं है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]