71 पुजारी आठ दिन करेंगे मां की पूजा, जप और पाठ
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आज से आषाढ मास के गुप्त नवरात्र शुरू हो गए है। ज्वालामुखी की प्रातःकालीन आरती व पूजा-अर्चना के साथ गुप्त नवरात्र की शुरूआत की गई। वहीं गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य पर मां नैनादेवी के दर्शनों के लिए पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश सहित देशभर से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
श्रद्धालु गुप्त नवरात्र के मौके पर माता ज्वालामुखी के दर्शनों के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे है और मां के जयकारों के साथ लंबी लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे है। 71 पुजारी और विद्वान पंडितों को माता के जप पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया। पुजारी विश्व कल्याण और शांति के लिए लाखों की संख्या में जप, पूजा व पाठ लगातार आठ दिन तक करेंगे।
एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा के अनुसार गुप्त नवरात्र में पूजा, जप व पाठ विश्व कल्याण के लिए किया जाएगा। पुजारी वर्ग व विद्वान जप, पाठ व अनुष्ठान करेंगे। पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि 26 जून को मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा।
गुप्त नवरात्र में मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती व अन्य जप व पाठ किए जाएंगे। मन्दिर न्यास व पुजारी महासभा द्वारा प्राचीन परंपराओं को बरकरार रखा गया है। विधायक संजय रत्न ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद कन्या पूजन भी किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





