आसमानी बिजली गिरने से 25 भेड़-बकरियों की मौत, भेड़पालक को भारी नुक्सान
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आसमानी बिजली एक भेड़पालक पर कहर बनकर गिरी। इस दौरान 25 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसे में भेड़पालक को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चूहन के तहत बुहाणा में यह हादसा पेश आया है। यहाँ कर्म सिंह पुत्र दयाला निवासी गांव मांजू तहसील चुराह की भेड़-बकरियों पर अचानक आसमान से बिजली गिर पड़ी।
बिजली गिरने के कारण 25 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 घायल हुई हैं। वही पीड़ित ने प्रशासन से उसे उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। भेड़पालक ने बताया कि भेड़-बकरियां पाल कर ही वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों की मौत हो जाने से उसे भारी नुक्सान उठाना पड़ा है।हालाँकि इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन, पशुपालन विभाग और पुलिस को दे दी गई थी।