Loading...

आसमानी बिजली गिरने से 74 भेड़ें और आठ बकरियों की हुई मौत

Ankita • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिले कुल्लू के बनोगी फाटी में 24 मई की रात को आसमानी बिजली गिरने से 74 भेड़ें और आठ बकरियों की मौत हो गई है। मृत भेड़-बकरियां गांव सारी, भेखली, बनोगी और आसपास के क्षेत्रों के पशुपालकों की थी। पशुपालन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आसमानी बिजली से मारी गई भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया।

जानकारी के मुताबिक, बनोगी फाटी के डुगा थाच में मौसम खराब होने पर अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में 82 भेड़-बकरियां आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टीम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशा ठाकुर, कृष्णु राम, मानचंद, चमन लाल ने घटनास्थल पर कुछ घायल भेड़-बकरियों का उपचार भी किया।

भेड़ पालक ने प्रशासन के सामने मांग रखी है कि आसमानी बिजली गिरने के कारण उसे लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है, इसलिए सरकार तुरंत उसे राहत राशि जारी करे। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र पाल ने कहा कि विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई है।