Loading...

आस्था का प्रतीक पिपलू मेले के समापन अवसर पर लगाई गई ठंडे जल की छबील

PARUL • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

पीपलू मेले के समापन अवसर पर ज्येष्ठ मास की एकादशी पर सेवा परमो धर्म की भावना को साकार करते हुए धनेटा के साथ लगते मडयाणी गांव के समाजसेवी सुनील दत्त शर्मा, नरेश शर्मा, रामरतन एवं अन्य सहयोगियों द्वारा तीन दिवसीय ऐतिहासिक पीपलू मेले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंडे व मीठे जल की तीन दिन तक छबील लगाई।

वहीं भगवान नरसिंह मंदिर पीपलू मेले में पहुंचे मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने ठंडा व मीठे जल की लगी छबील का आनंद उठाया।

इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने बताया कि आज का दिन त्यौहार के रूप में मनाया जाता है और निर्जला एकादशी भारतीय संस्कृति के महत्व को भी दर्शाती है कि आज के दिन जगह-जगह पर समाजसेवियों द्वारा ठंडे व मीठे जल की छबील लगाकर मेले में आ जा रहे लोगों को ठंडा व मीठा जल पिलाकर पुण्य कमाया जाता है।

इस तपती गर्मी में भगवान नरसिंह देव मंदिर में‌ मेला देखने आए हुए श्रद्धालुओं को ठंडे व मीठे पानी पीकर तृप्ति महसूस करने के साथ उनके द्वारा किए जा रहे पुण्य कार्य की भी सराहना की।