इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर भर्ती के लिए इस दिन तक करें आवेदन…
HNN/ कुल्लू
विंग कमांडर इंडियन एयर फोर्स अंबाला कैंट ने जानकारी दी है कि भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। है। वायु सेना सेना में रोजगार पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू कर दी गई है।
इसके लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन एयरफोर्स भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई रखी गई है।
एयरफोर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना 8 जुलाई को जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई तक सबमिट कर सकते हैं। वायु सेना अग्निपथ वायु भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास कोई भी उम्मीदवार के लिए आवेदन कर सकते हैं।