HNN/ मंडी
इंडेन गैस एजेंसी जोगिंदर नगर का माह अप्रैल-2024 का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि 3 जून को द्रुब्बल, लडवाण, जोन, लोअर जोन, कुनकर, चडोंझ, नागण, बनवार, लोअर चड़ोंझ, सलेरा व फोगला जबकि 4 जून को कुराटी, पीपली, कुठेहड़ा, सुंआ, बैला, रोहटा सपैडू, सरमाणा, अलमरा, खड़ीहार, दन्देहड़, कुठेहड़ा, लंगारा व लांगणा में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा।
इसी तरह 5 जून को झमेहड़, चक्का, चक्का से कढेरनू, पाबो बनौण, त्रैम्बली, गोन्थला, लखनोट व नगर परिषद जोगिन्दर नगर में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 जून को नागनाला, द्राहल, अप्पर समोहली, बसाही, मकरीड़ी व भडयाड़ा, 7 जून को निचला भडय़ाड़ा, कमेहड़, चल्हारग, बल्ह, बनौण, जोल, जगैहड़ा, जौली, मच्छयाल, कुफरू, मोरचक्का, मचकेड़ा, टिकरू, बल्ही, ककडैना व दरकोटी, 8 जून को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर में रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि10 जून को मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजु, सूकाबाग, चौंतड़ा, बीड रोड़, मटरू, सूजा, काथला व लोअर सेरी तथा 11 जून को अपरोच रोड, कूपड़, शानन, हरनाला, हार, आरठी, निचला गरोडू सामुदायिक भवन, छपरोट, रेलवे लाइन वाया सिंगला अस्पताल पंजागणा में रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि 12 जून को जिमजिमा, बृजमंडी, हराबाग, छानग, गलू, दुल, बनाड़, गलू पटट व नगर परिषद जोगिन्दर नगर, 13 जून को बालकरूपी, घमरेड़, मझवाड़, दारट बगला, भरोलू वाया जालपा रोड़, अपर घमरेहड़, मकड़ैना व सजानका मोहल्ला, 14 जून को सेरू, जलपेहड़, बनाई हार, झलवाण, पहलून, भटठा, मसौली, धरूं लिंक रोड़, खुदर, छतर, हार झलवान, सेरू स्कूल से खवोड़ा, सूद बस्ती व नगर परिषद जोगिन्दर नगर में एलपीजी गैस का वितरण होगा।
एसडीएम ने बताया कि 15 जून को मझारनू, कुफरू, स्यूरी, नेर, बस्सी, मनोह, मच्छयालु भलैन्दरा, भुझडू, बडौण, कुन्डूनी व बनेहड़, 17 जून को भराडू, बिहूं, टिक्कर, छाम्ब, गडूही, कस, लोअर कस, बटोहलू, कोठी, आलगावाड़ी व सरस्वती स्कूल तथा 18 जून को नगर परिषद जोगिन्दर नगर में एलपीजी गैस का वितरण होगा।
इसी तरह जहां 19 जून को सैंथल, लोअर चौंतड़ा, चौंतड़ा, राजा चौकी, द्रौबड़ी, सगनेहड़, कोहरा, भाला रिहड़ा, चांदनी, सांलग, टटानका व डूहकी, 20 जून को घटटा, मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजू, रोपड़ी कलैहडू, गाहरू, लकरेहड़, द्रुब्बल, लडवाण, चक्का, बसाही, चलारग, मकरीड़ी, द्राहल व मोर डूहग भरोहन, 21 जून को मटरू, सूजा, भजराला, खौली, भटवाड़ा, सन्द्राहल, कुराटी, पीपली, कुठेहड़ा, सुआ व रोहटा सपैडू, 22 जून को स्यूण, बदेहड़, ठारू, भैरू, चांजड़ा, सतैन, अप्पर मचकेहड़, अपरोच रोड शानन, ब्रिज मंडी, हराबाग, गलू, जिम्म जिमा व आरठी में घरेलु रसोई गैस का वितरण किया जाएगा।
इसी तरह 24 जून को बीड़ रोड़, मचकेहड़, सुकाबाग, पस्सल, बीड़ कालोनी, टिकरी मुशैहरा, खज चौगान, चौंतड़ा, तिब्बती कालोनी, सगनेहड़ हार वाया चौंतड़ा, बालकरूपी, मझवाड, दारट बगला, सेरू व बनाई में तो वहीं 25 जून को बजगर, लदरूंही, भडयाड़ा, बरनाहूं, धनैतर, पातकू, अपर ढ़ेलू, खलेही, हरड़ बेहडू, डकबगड़ा, भगेहड़, गदयाड़ा व घोडऩ में घरेलु रसोई गैस का वितरण किया जाएगा।
इसी तरह 26 जून को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर, झलवाण, भटठा, मसौली, छतर लिंकरोड, मकड़ैना, 27 जून को लोअर ढ़ेलू, ढ़ेलू वार्ड नम्बर-चार, योरा, टिकरू, भचकेहड़ा, भालारिड़ा, आडू, सांलग, चांदनी, ठठरी व बलोहल, 28 जून को डोहग, सारली, सैंथल, पड़ैन, कोहरा द्रौबड़ी, मझारनू, नेर, बस्सी, मनोह, भराडू, बिंहू, कस, बडोण, लोअर चौंतड़ा राजा चौकी, त्रामट, सगनेहड़ हार, सरौली व तथा 29 जून को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर तथा लोअर सेरी में घरेलु रसोई गैस का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश गाड़ी नहीं पहुंच पाती है तो अगले दिन घरेलु एलपीजी गैस की सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा कच्ची सडक़ों में गैस की सप्लाई मौसम पर निर्भर करेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





