Loading...

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके से भारी तबाही, 44 लोगों की मौत

SAPNA THAKUR • 21 Nov 2022 • 1 Min Read

इंडोनेशिया में आए भूकंप के भीषण झटके से भारी तबाही मची है। इस दौरान 44 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर यह भूकंप 5.6 की तीव्रता वाला था। इस भूकंप का केंद्र चिआनजूर में था जो पश्चिमी जावा का एक कस्‍बा है।

उधर इंडोनेशिया के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अभी इलाके में और झटके आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। उन्‍होंने कहा कि जनता इमारतों के आसपास से दूर रहे क्‍योंकि अभी और झटके आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि हताहतों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है। भूकंप की चपेट में आए ज्‍यादातर लोग मलबे में दब गए थे और उनको फ्रैक्‍चर हुआ है।

2 दिन पहले भी आया था तेज भूकंप

इससे पहले पश्चिम इंडोनेशिया में शुक्रवार की रात समुद्र के नीचे जोरदार भूकंप आया, लेकिन जानमाल के किसी नुक्सान की खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी, जबकि उसका केंद्र दक्षिण बेंगकुलू के दक्षिण पश्चिम में 202 किलोमीटर दूर 25 किलोमीटर की गहराई में था।