Loading...

इंदिरा खेल मैदान में इस दिन से शुरू होगी होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता…

Ankita • 16 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता 19 से 20 जनवरी तक इंदिरा खेल मैदान ऊना में आयोजित की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी जिला बैडमिंटन संघ ऊना के सचिव अशोक ठाकुर के द्वारा दी गई है।

जानकारी देते हुए अशोक ठाकुर ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने आवेदन 18 जनवरी सांय 6 बजे तक जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा व हरेन्द्र सिंह के पास जमा करवा सकते हैं।