बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने माताओं-बहनों और बेरोजगार युवकों को दिए झूठे प्रभोलन
HNN/शिमला
ठियोग के पूर्व विधायक रहे स्व. राकेश वर्मा की धर्मपत्नी इंदू वर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पटका, टोपी और माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वर्मा के साथ जिला परिषद सदस्य मदन वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र ठाकुर, पार्षद शीला वर्मा, प्रधान परिषद के अध्यक्ष हरी राम, गिरजानंद शर्मा, सेवानिवृत्त जगदीश कंवर, हिमिंदर सहित अनेकों बीएडसी सदस्य और प्रधानों ने भी भाजपा का दामन थामा।
इस मौके पर विधायक बलबीर वर्मा, प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, प्यार सिंह कंवर, रमा ठाकुर, किरण बावा, सुशील राठौर और जिला अध्यक्ष अरुण फालटा उपस्थित रहे। बता दें कि साल 2022 में टिकट न मिलने से नाराज होकर इंदू वर्मा ने भाजपा छोड़ी थी।
हालांकि, कांग्रेस पार्टी से भी उन्हें टिकट नहीं मिला था. इसके बाद इंदू ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए अनेकों प्रकार के हथकंडे अपनाए।
माताओं-बहनों और बेरोजगार युवकों को झूठे प्रभोलन दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का जो विकास हुआ है, उसके पीछे केवल और केवल नरेंद्र मोदी की सरकार है। कांगड़ा से शिमला का फोरलेन नेशनल हाइवे बन रहा है। पठानकोट से मंडी की सड़क बन रही है।
कीरतपुर से लंबी-लंबी टनल्स बनाकर के मनाली तक फ़ोरलेन हाइवे बन रहा है तो वो मोदी की देन है। हिमाचल प्रदेश के लिए 27 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें भी प्रधानमंत्री मोदी की देन हैं। शामिल होने वालों का कारवां लंबा हो रहा है और यह कड़ी अभी जारी रहेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group