रेणुका जी में बेटे पर मां से दराटी-डंडे से मारपीट और बहू को धमकाने का मामला दर्ज
पुलिस थाना श्री रेणुका जी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
शिकायत के अनुसार, बेटे ने मां पर लोहे की दराटी और डंडे से हमला किया। बीच-बचाव करने आई बहू को भी मारने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिरमौर/श्री रेणुका जी
बीच-बचाव करने पर बहू को भी धमकाया
गुरुदेवी निवासी तिरमली दयाड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे हरिश शर्मा ने पहले लोहे की दराटी और फिर डंडे से उनके साथ मारपीट की। इस घटना में उन्हें चोटें आईं।
शिकायत के अनुसार, उनकी बहू चंचल शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हरिश शर्मा उस पर भी हमला करने के लिए उतारू हो गया। आरोपी ने मां और बहू को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस थाना श्री रेणुका जी में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।